दरभंगा : कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा उप चुनाव प्रचार को पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने विधानसभा के झझरा उच्च विद्यालय में बुधवार को चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया। कहा- नीतीश सुन लो, पूरे बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को बना दिया था मुख्यमंत्री। हर जाति धर्म के लोगों ने वोट किया था।
हमको तो इ लोग जेल में भिजवा दिया था कि लालू यादव निकले नहीं, तले हम मार दें बाजी। लेकिन, हमारा तेजस्वी यादव ने घूम-घूमकर आपको जगाया। हमारे जीते प्रत्याशियों को हराया गया। आठ गो एमएलए का घोटाला मार दिया। 15 गो दस वोट से हरवा दिया। इसका बदला हम लेंगे। जो बेईमानी किया उसका हिसाब करेंगे। उसे सीधा करेंगे।