Tuesday, May 21 2024

भारतीय तटरक्षक ने जलती हुई नाव से सात मछुआरों को बचाया

FIRSTLOOK BIHAR 20:56 PM खास खबर

भारतीय तटरक्षक के जहाज आरुष ने काल्पनिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास गश्त के दौरान जलती हुई नाव कलश राज से सात मछुआरों को बचा लिया है। भारतीय तटरक्षक के कमांडेंट (जेजी) अश्विनी कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास एक नाव में आग लगने की सूचना मिली । आईसीजी जहाज आरुष अग्रिम क्षेत्र में गश्त पर था, सूचना के साथ ही उसे आग वाले स्थान भेज दिया गया।

बचाये गये मछुआरे को गुजरात तट पर पहुंचा दिया गया

जहाज कर्मियों को जल्द से जल्द आग बुझाने के कार्य में लगाया गया। तेजी से आग फैलने के कारण नाव को नहीं बचाया जा सका और वह अंततः डूब गई। क्षेत्र में अन्य मछली पकड़ने वाली नौकाओं के सहयोग से जलती हुई नाव कलश राज से सात मछुआरों को बचा लिया गया। इंजन के निकास से ईंधन के रिसाव की वजह से नाव में आग लग गई थी। बचाए गए मछुआरों को आसपास के क्षेत्र में मछली पकड़ने वाली एक अन्य नाव से गुजरात तट पर ओखा पहुंचा दिया गया है।

Related Post