Tuesday, May 21 2024

मुखिया के विजय जुलूस में डीजे पर अश्लील गाना पर पथराव

FIRSTLOOK BIHAR 22:46 PM बिहार

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड के सभी पांच पंचायतों का चुनाव परिणाम शनिवार घोषित कर दिया गया। इस पंचायत चुनाव में अंबारी पंचायत से मुखिया विनोद राम की जीत पर उनके समर्थकों के द्वारा डीजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। शाम में विजय जुलूस निकालकर देर शाम तक गांव में भ्रमण किया गया। पंचायत के सभी गांव में डीजे पर विजय जुलूस का भ्रमण के दौरान अश्लील गीत भी बजाए गए। इसमें कहीं भी पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं थी। जबकि इसी विजय जुलूस के दौरान कुछ दिन पुर्व मेहूस गांव में एक युवक को गोली मार दी गई थी ।

पथराव में आधा दर्जन लोग घायल

मुखिया के जीत पर डीजे जुलूस में अंबारी गांव में पथराव की खबर है। इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी में बताया गया कि अंबारी गांव में जीते हुए मुखिया विनोद राम और उनके समर्थक मुकेश सिंह के द्वारा डीजे के साथ विजय जुलूस डीजे निकाला गया। अंबारी गांव में हारे हुए मुखिया पूर्व मुखिया झंडू सिंह के समर्थक के घर के आगे डीजे पर अश्लील गीत बजाए जाने का विरोध किया गया। इस विरोध के बाद बात बिगड़ गई और दोनों तरफ से मारपीट की नौबत आ गई। फिर एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। इस पथराव में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिसमें संटू सिंह के सर पर ईंट लगने से सर फटने की बात बताई जा रही है। बाद में गांव वालों ने मामले का शांत कराया। इस डीजे जुलूस में आधा दर्जन लोगों के जख्मी होने की बात है। जबकि स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस संबंध में उनको कोई सूचना नहीं दी गई है।

Related Post