Friday, May 17 2024

मंगोलिया संसद के अध्यक्ष सहित 23 सदस्यों का शिष्टमंडल पहुंचा बुद्धभूमि

FIRSTLOOK BIHAR 22:08 PM खास खबर

एयरपोर्ट से सीधे गए प्रगबोधि, किया बुद्ध को नमन

बोधगया : मंगोलिया संसद के अध्यक्ष गोम्बो जैब जेन्दनशातर अपने 23 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ गुरुवार को गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहंचे। वहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रागबोधि गुफा गए। जहां भगवान बुद्ध के छह वर्षों तक कठिन तपस्या के बाद कंकाल रुपी प्रतिमा वाले गुफा में दर्शन कर पूजा अर्चना किए। दल में मंत्री, सांसद सहित अन्य अधिकारी व भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।

विधानसभाध्यक्ष ने दिया रात का भोज

मंगोलिया से आये टीम के सभी सदस्य प्रागबोधि से वापस होटल गए। जहां बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष द्वारा रात में भोज दिया गया है। सभी उसमें शामिल होंगे। शुक्रवार को सभी विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर जाएंगे, जहां पूजा-अर्चना के बाद मंदिर परिसर का परिभ्रमण करेंगे। उसके बाद श्रीलंका के महाबोधि सोसाइटी में जाकर भगवान बुद्ध व उनके शिष्यों के अस्थि अवशेष का दर्शन करेंगे और मंगोलिया मंदिर जाएंगे। दोपहर में होटल में भोजन के पश्चात नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Post