Friday, May 17 2024

बिक्रमगंज में घर पर धाबा बोलकर छह लाख से अधिक की लूट

FIRSTLOOK BIHAR 22:37 PM बिहार

एमएच नगर थाना के सिसवां कला सिवनही टोला मध्य विद्यालय के पास में रविवार की मध्य रात दो दर्जन से अधिक नकाबपोश डकैतों ने स्वामी झूलन साह के घर पर हमला बोकङल दिया। गृहस्वामी को बंधक बनाकर 25 हजार रुपया नगद समेत छह लाख की गहने लूटे लिये। फिर असानी से भाग गये।

घटना से दहशत में है पीड़ित परिवार

घटना से पीड़ित परिवार काफी दहशत में है। घटना की सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पह़ुच कर जांच पड़ताल में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि घर के अन्य पुरुष सदस्य पड़ोस के गांव में पीड़िया में टेंट और डीजे का साटा किया था। घटना के वक्त अपने लेबर के साथ वहीं पर था। तभी डकैतों ने घटना का अंजाम दिया। डकैती के दौरान डकैतों ने एक महिला से गोद का बच्चा छिनकर उसे गन पॉइंट पर लेकर लाखों रुपये के आभूषण लूट कर भाग गये।वही एम एच नगर थाना के पुलिसकर्मी सिसवां कला पंचायत में ही गस्ती में थी पर 1:30 बजे पुलिस पीड़ित के घर पहुंचकर ग्रामीणों को जगराम की बात कह चली गई।

Related Post