Friday, May 17 2024

रूस के उद्योग व व्यापार मंत्री ने पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सोनोवाल से की मुलाकात

FIRSTLOOK BIHAR 23:11 PM खास खबर

नई दिल्ली : केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग व आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उम्मीद व्यक्त की है कि भारत और रूस नागरिक पोत निर्माण व अंतर्देशीय जलमार्ग के क्षेत्र में लाभ प्राप्त करने के लिए सहभागिता कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग के नए क्षेत्रों पर विचार कर रहे हैं।

 

भारतीय समुद्री नाविकों के प्रशिक्षण पर भी चर्चा

नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में रूस के उद्योग और व्यापार उप मंत्री ओलेग रियाजांत्सेव के साथ मुलाकात के बाद उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि दोनों पक्षों ने नागरिक पोत निर्माण और अंतर्देशीय जलमार्गों में रूस की भागीदारी और रूस के सुदूर पूर्व में ऊर्जा, परिवहन व लॉजिस्टिक के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की रुचि पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि इस मुलाकात के दौरान आर्कटिक क्षेत्र में संचालन के लिए भारतीय समुद्री नाविकों के प्रशिक्षण के बारे में भी चर्चा की गई।

Related Post