Tuesday, May 21 2024

जमीन विवाद में चाचा ने भतीजे की पीटकर की हत्या

FIRSTLOOK BIHAR 22:29 PM बिहार

बिहारशरीफ : दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव में जमीन विवाद में शुक्रवार की सुबह चाचा ने लाठी से पीटकर भतीजे की हत्या कर दी। युवक 25 वर्षीय सुनील कुमार के पुत्र पिंटू सिंह है।

जानकारी के अनुसार युवक शौच के लिए निकले थे। बाहर चाचा नवेंद्र सिंह व उनका पुत्र खड़े थे। दो साल पहले जमीन विवाद में युवक ने अपने चाचा पर केस किया था। उसी केस को उठाने के लिए दोनों में बहस हुआ। जिसके बाद आरोपित चाचा व उनके पुत्र ने लाठी से सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे युवक बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में युवक को विम्स, पावापुरी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। दोपहर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

केस उठाने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार युवक के पिता अपने चार भाइयों के साथ एक ही घर में रहते है। युवक के दो चाचा अविवाहित है। उन्होंने बंटबारे की जमीन सुनील कुमार के नाम लिख दी जिससे नाराज नवेंद्र सिंह उस जमीन में भी हिस्सा मांग रहे थे। विरोध करने पर आरोपित चाचा ने मारपीट की थी। जिसकी प्राथमिकी सुनील कुमार ने स्थानीय थाना में दर्ज कराई थी। उसी केस को उठाने के लिए आरोपित चाचा की बहस सुबह में हुई। इसी बीच आरोपित चाचा व उनके पुत्र ने लाठी से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष मो.मुश्ताक ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें घायल युवक के पीएमसीएच में भर्ती होने के बाद परिजनों के द्वारा मिली। आरोपित चाचा व चचेरे भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या की वजह जमीन विवाद है।

Related Post