Tuesday, May 21 2024

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर जताया शोक

FIRSTLOOK BIHAR 22:12 PM खास खबर

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन का समाचार पाकर बेदह दुख हुआ। वह अंतिम सांस तक बहादुरी से जिंदगी की जंग लड़ते रहे। हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया। राष्ट्र उनका आभारी है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

उनकी समृद्ध सेवा को भुलाया नहीं जा सकता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक कर्तव्य परायणता के साथ देश की सेवा की। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार तथा मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। ओम शांति।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कैप्टन वरूण सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है और बुधवार को ट्वीट कर कहा, कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद चोटों से जूझ रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। ईश्वर वीर की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। मै गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

उल्लेखनीय है कि गत 8 दिसंबर को सेना के तीनों अंगों के प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत और12 अन्य जवानों को लेकर कु्न्नुर जा रहा सैन्य हेलीकॉ़प्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें रावत और उनकी पत्नी के साथ सशस्त्र बलों के 11 जवानों का निधन हो गया। हादसे में इन सभी के साथ कैप्टन वरुण सिंह भी थे, जिसमें वह अकेले जीवित बचे थे और गंभीर रूप से घायल थे। उनका उपचार बेंगलुरु के आर्मी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। वरूण उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मूल निवासी थे।

Related Post