Tuesday, May 21 2024

प्लास्टिक और थर्माकोल पर प्रतिबंध के बाद गया के बाजार में आया केले के थम व मक्के की बाली से बनी सामग्री

FIRSTLOOK BIHAR 22:30 PM बिहार

गया : केंद्र सरकार पर्यावरण को देखते हुए प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी वस्तु पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के द्वारा 15 दिसंबर से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विकल्प में बाजार में कई तरह के सामान आ गया है। जिसमें केले के थम से बने थाली, कटोरी,प्लेट चम्मच आदि हैं। इसके अलावा गन्ने की खोइया से बनी थाली कटोरी एवं प्लेट भी बाजार में लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। मक्के की बाली से बना हुआ सामग्री को भी लोग खरीदारी कर रहे हैं। शहर के जीबी रोड स्थित थोक विक्रेता पिंटू कुमार का कहना है कि प्लास्टिक एवं थर्माकोल के बने सामान पर प्रतिबंध लग गया है। ऊक्त सामान के विकल्प में कई सामान बाजार में आया हुआ है।

मुंबई से बनकर आ रहा है सामान

प्लास्टिक और थर्माकोल के विकल्प में मुंबई से बनकर केले के थम,मकई की बाली एवं गन्ने की खोहिया से बने सामान बाजार में आ रहा है। सामान प्लास्टिक एवं थर्माकोल की अपेक्षा थोड़ी महंगी है। लेकिन पर्यावरण के दृष्टिकोण से काफी अच्छा है। लोग उक्त सामान के खरीदारी कर रहे हैं।

उड़ीसा से आ रहा है पत्तल

पॉलिथीन एवं थर्माकोल पर प्रतिबंध लगने के बाद उड़ीसा और झारखंड से पत्तल बाजार में आ रहा है। झारखंड के अपेक्षा उड़ीसा का पत्तल काफी अच्छा है। जो थर्माकोल के प्लेट से काफी बेहतर है। पत्तल का दाम कम होने के कारण बाजार में खूब बिक रही है। लोग थर्माकोल से बने प्लेट के उड़ीसा का पत्तल के खरीदारी खूब कर रहे हैं।

Related Post