Tuesday, May 21 2024

वियतनाम के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर व नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने बोधगया में भगवान बुद्ध को किया नमन

FIRSTLOOK BIHAR 23:10 PM खास खबर

बोधगया : सोशलिस्ट रिपब्लिकन ऑफ वियतनाम के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष  वुओंग डिंह हू लगभग 199 सदस्यीय उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोधगया पहुंचे। सभी ने विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को नमन कर पूजा अर्चना किया। उसके बाद सभी पवित्र बोधिवृक्ष की छांव में कुछ पल धयान साधना किया।

शांति घंटे को भी बजाया

बोधिवृक्ष की छांव में कुछ समय बिताने के बाद सभी साधना उद्यान गए जहां विश्व शांति को लेकर अष्टधातु से निर्मित शांति घंटे को बजाया।

वियतनामी शिष्टमंडल के कुछ सदस्य नई दिल्ली से शुक्रवार की शाम वियतनाम के चार्टर्ड विमान से बोधगया आए थे। कुछ सदस्य शनिवार की सुबह नई दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से बोधगया पहुंचे।

Related Post