Tuesday, May 21 2024

बिहार के मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ किया नौकाविहार

FIRSTLOOK BIHAR 23:19 PM बिहार

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 57 वर्ष से मृत पड़ी त्रिवेणी नहर को जीवन मिली है। करीब 3 किलोमीटर में मृत पड़ी नहर को नौकाविहार के विकसित किया गया है। वे मंगलवार को नौका विहार का शुभारंभ करने के बाद जानकारी दे रहे थे। सीएम के साथ कई मंत्री व अधिकारी नौकायन आनंद लिए। जल जीवन हरियाली परियोजना से विकसित नौकायन के लिए फिलहाल पांच नावों की व्यवस्था की गई है। यहां पर्यटक भी नौकायन कर सकते हैं। नौकायन की व्यवस्था की देखरेख वन विभाग की ओर से किया जाएगा।

बढ़ाई जा सकती है नावों की संख्या

पर्यटकों की डिमांड पर नावों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। नौकायन से एक दर्जन परिवारों को आजीविका मिली है। कुल 12 नाविक इस परियोजना में लगाए गये हैं। 25- 30 रुपये एक पर्यटक से किराया लेकर नौकायन कराएंगे।

Related Post