Tuesday, May 21 2024

लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपित को छुड़ाया

FIRSTLOOK BIHAR 00:04 AM बिहार

पटना : कंकड़बाग थाना क्षेत्र के चांगड़ इलाके से स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर अशोक कुमार नाम के आरोपित को छुड़ा लिया और फरार हो गए। हिलसा से पुलिस की टीम बुधवार को आरोपित को पकड़ने पटना आई थी। हमला के वक्त लोगों ने पुलिस की राइफल भी छीन ली थी। बाद में उन्होंने राइफल इलाके में फेंक दिया था। हमला में तीन पुलिसकर्मियों को चोटें आई है। कंकड़बाग थाना पुलिस फर्द बयान दर्ज कर रही है।

पुलिस के मुताबिक हिलसा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मामले में फरार आरोपित अशोक कुमार पटना में जक्कनपुर थाना इलाके में छुपकर रह रहा है। उसकी तलाश में बुधवार को हिलसा पुलिस की टीम जक्कनपुर आई थी। टीम में एक दरोगा और चार सिपाही मौजूद बताए जा रहे हैं।

चार दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस टीम प! बोल दिया हमला

पटना पहुंचने पर पता चला कि आरोपित राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर गांव में छुपा हुआ है। जिसके बाद हिलसा पुलिस की टीम राम कृष्णा थाना पुलिस को लेकर जकरियापुर गांव से अशोक कुमार को दबोच लिया। हिलसा पुलिस जीप से उसे लेकर पहले राम कृष्णा नगर थाने पहुंची। कागजी कार्रवाई के बाद हिलसा पुलिस जिप से आरोपित को वापस ले जा रही थी। इसी बीच सुबह करीब 10.30 बजे पुलिस चांगड़ के समीप पहुंची थी। बताया जाता है कि तभी चार दजर्न की संख्या में लोग स्कूटर व वाहन से वहां पहुंच गए और पुलिस पर हमला कर अशोक कुमार को छु़ड़ा लिया। विरोध करने पर लोगों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इसमें तीन पुलिसकर्मियों को चोटें अाई हैं। जाते वक्त हमलावर पुलिस की राइफल भी छीन ले गए। बाद में राइफल पुलिस ने इलाके से बरामद कर लिया। कंकड़बाग थाना पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।

Related Post