Friday, May 17 2024

लोहड़ी वे लोहड़ी जीवे तेरी जोड़ी, खोल माई कुंडा जीवे तेरा मुंडा

FIRSTLOOK BIHAR 23:19 PM खास खबर

नवविवाहित जोड़ी संग परिवार के सदस्यों ने अग्निदेव की परिक्रमा कर कोरोना से मांगी मुक्ति

पटना सिटी के सिख परिवारों ने घर में ही मनाया लोहड़ी पर्व
पटना : कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए इस बार लोहड़ी का पर्व सार्वजनिक स्थलों पर नहीं मनाया गया। पटना सिटी के विभिन्न इलाकों में सिख परिवार ने अपने-अपने घर की खुली जगह पर ही अलाव जलाकर अग्निदेव की परिक्रमा किया। इसमें नवविवाहित जोड़ों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कोरोना के खात्मे, सुख, शांति, समृद्धि, सौहार्द, भाइचारा और दांपत्य जोड़े की खुशहाली के लिए प्रार्थना किया। हाजीगंज स्थित अरोड़ा हाउस में एकजुट हुए परिवार के सदस्य अनंत अरोड़ा, रुचि अरोड़ा, शिवम अरोड़ा, रूपाली, कविता अरोड़ा, ललित अरोड़ा, पुरुषोत्तम अरोड़ा, रश्मि, तरु अरोड़ा, वाणिया, रुद्रांश समेत अन्य ने लोहड़ी पर्व मनाया। जले अलाव में रोली छिड़का। अग्नि देवता को घी, मेवा, तिल से बने सामान, मईक, मूंगफली का भोग लगाया।

किया सात परिक्रमा

आरती करने के बाद आगे के चारो ओर सात परिक्रमा किया। फिर एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। कई दूसरे परिवार ने नवविवाहित जोड़ों के साथ हर्ष उल्लास के साथ लोहड़ी मनाया। लोगों ने लोहड़ी वे लोहड़ी जीवे तेरी जोड़ी, खोल माई कुंडा जीवे तेरा मुंडा, तोरी विच दाना... दाना असां लोहड़ी लै के जाना, सुंदर मुंदरिए होय, तेरा कौन बेचारा होय के गीत गाए। रुचि अरोड़ा ने बताया कि लोहड़ी का पर्व हमें अपनी सभ्यता व संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। उनका मानना है कि लोहड़ी पर्व कोरोना के कारण उत्पन्न परेशानी और नकारात्मकता को समाप्त कर देगा।

Related Post