Tuesday, May 21 2024

जदयू के कद्दावर मंत्री जय कुमार सिह को हराने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह फिर भाजपा में

FIRSTLOOK BIHAR 22:08 PM बिहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

पटना : बिहार में भाजपा और जदयू के बीच तल्खी और बढ़ती जा रही है। विधानसभा चुनाव में लोजपा प्रत्याशी के रूप में बिहार के कद्दावर मंत्री जय कुमार सिंह की हार की पटकथा लिखने वाले पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह की रविवार को भाजपा में वापसी हो गई । बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बेतिया स्थित आवास पर राजेंद्र सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई ।

जायसवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी सार्वजनिक की । इस मौके पर बिहार सरकार के गन्ना उद्योग और विधि मंत्री प्रमोद कुमार भी उपस्थित थे।

भाजपा ने राजेंद्र सिंह की घर वापसी कर सहयोगी जदयू को दिया मैसेज

बता दें, राजेन्द्र सिंह पहले बिहार भाजपा में प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष रह चुके थे। 2020 विस चुनाव के दौरान ये लोजपा में शामिल होकर रोहतास के दिनारा सीट से चुनाव लड़े थे। हालांकि बाद में भाजपा ने राजेन्द्र सिंह को दल से निकाल दिया था। राजेन्द्र सिंह ने उस सीट पर नीतीश कैबिनेट के मंत्री रहे व जदयू के कद्दावर नेता जय कुमार सिंह को तीसरे नंबर पर ढ़केल दिया था। लोजपा के टिकट पर राजेन्द्र सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। राजेन्द्र सिंह को भाजपा में लाने के लिए काफी दिनों से चर्चा थी। अब जाकर उन्हें दल में शामिल कराया गया है।

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता , पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Related Post