Tuesday, May 21 2024

पुल से नीचे गिरी स्कार्पियो, चालक की दबकर मौत

FIRSTLOOK BIHAR 23:03 PM बिहार

सोनो (जमुई): चरकापत्थर थाना क्षेत्र के खरीक नदी पर बने पुल से एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर तकरीबन 15 फीट नीचे नदी में जा गिरी। घटना शनिवार देर रात की है। इस दुर्घटना में स्कार्पियो के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के ओझवाडीह के कांशी यादव (43) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार देर रात एक स्कार्पियो चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बरमानी से वापस ओझवाडीह लौट रही थी।

खराब मौसम के कारण अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा स्कार्पियो

खरीक पुल पर रेलिंग नहीं रहने और मौसम खराब होने के कारण स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में स्कार्पियो के नीचे दबकर चालक काशी यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो में सवार एक अन्य की जानकारी नहीं मिल रही है। रविवार सुबह चरकापत्थर पुलिस ने जेसीबी की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को नदी से बाहर निकाला और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।

Related Post