Friday, May 17 2024

जॉर्ज फर्नांडिस गरीबों और हासिये पर रहे लोगों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक थे : प्रणव कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 23:44 PM बिहार

स्वर्गीय जार्ज फर्नांडिस की पुण्यतिथि पर प्रशासन की ओर से दी गयी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरपुर : पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस की पुण्य तिथि पर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सिटी पार्क में स्थापित पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नांडिस की प्रतिमा पर जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी।

इस मौके पर डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस स्पष्टवादी,निडर, बेबाक और दूरदर्शी नेता थे। वे समाज में हाशिए पर रह रहे लोगों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक थे।उन्होंने कहा कि श्री जॉर्ज फर्नांडिस उन नेताओं में शुमार रहे जिन्हें जनता से बेहद प्यार और सम्मान भी मिला।उन्होंने भारतीय राजनीति में अपनी अमिट पहचान बनाई। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

मौके पर उपस्थित नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा-सह- अपर नगर आयुक्त विवेक कुमार ,नजारत उप समाहर्ता कुमार अभिषेक और प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा प्रीति सिंह के द्वारा स्वर्गीय जॉर्ज फर्नांडिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

Related Post