Tuesday, May 21 2024

उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर जायसवाल की टिप्पणी, वे एमएलसी हैं उनके सवाल का जवाब मेरे एमएलसी देंगे

FIRSTLOOK BIHAR 23:20 PM खास खबर

केंद्रीय आम बजट को उपेंद्र कुशवाहा ने कहा जनविरोधी

पटना : जदयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा द्वारा आम बजट को जनविरोधी बताया गया है। उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल ने तीखी टिप्पणी की है। बुधवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवाल पर संजय जायसवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि कुशवाहा एक एमएलसी हैं और वे बजट पर क्या सवाल कर रहे हैं इसका जवाब हमारे दल के एमएलसी देंगे।

जिस कद के नेता हैं कुशवाहा उसी कद के हमारे नेता उनको देंगे जवाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने साफ तौर पर कहा कि कि उपेंद्र कुशवाहा जिस कद के नेता हैं उनके सवालों का जवाब भाजपा अध्यक्ष नहीं बल्कि उनके कद के भाजपा नेता ही देंगे।

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा इस समय जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए मंगलवार को पेश आम बजट को बिहार के लिए निराशाजनक बताया था। कुशवाहा ने ट्वीट किया कि ‘ केंद्रीय बजट विकसित राज्यों के लिए ऐतिहासिक परन्तु बिहार के लिए निराशाजनक है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अनसुना कर हम बिहारवासियों को निराश किया है। इसी विषय पर पत्रकारों ने जायसवाल से सवाल पूछा था।

यह बात अलग है कि कुशवाहा के आरोपों से अलग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट की सराहना की थी । उन्होंने कहा कि था कि आम बजट संतुलित है। बजट पेश करने के लिए मैं केंद्र सरकार को बधाई देता हूं। केंद्र सरकार के द्वारा देश में बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना के निर्माण का निर्णय भी स्वागत योग्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा अपने संसाधनों से गंगा के दोनों किनारों के 13 जिलों में जैविक गलियारों विकसित किया जा रहा है। इस वर्ष केंद्रीय बजट में गंगा के किनारे पांच किलोमीटर के स्ट्रेच में प्राकृतिक खेती का गलियारा विकसित करने का निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार का यह कदम सराहनीय है। ङा. जायसवाल ने इसे ही मुद्दा बनाते हुए कहा कि जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट की सराहना कर दी है तो बाकि कोई क्या बयान देता है इसका कोई मतलब नहीं है। साथ ही उन्होंने कुशवाहा को अपने पद के स्तर का नेता भी नहीं माना है। कुशवाहा इस समय एमएलसी हैं, इसलिए जायसवाल ने कहा कि उनके सवालों का जवाब भजपा एमएलसी ही देंगे।

Related Post