Friday, May 17 2024

सिरफिरे ने दो किशोरियों को लॉज की चौथी मंजिल से फेक दिया नीचे, एक की मौत एक गंभीर

FIRSTLOOK BIHAR 23:18 PM बिहार

घटना से आक्रोशित लोगों ने किया पथराव, दो टेम्पों में आग लगायी, थानाध्यक्ष और दो पुलिस कर्मी घायल

पटना : बिहार के पटना जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर स्थित संतरा के थोक कारोबारी नंद लाल के मकान स्थित चार मंजिला लॉज की छत से गुरुवार की शाम एक सिरफिरे छात्र ने उस घर की दो किशोरियों को नीचे फेंक दिया। इनमें से 13 वर्षीया सलोनी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसकी छोटी बहन दस वर्षीया सोनाली को लोग गंभीर हालत में इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया। पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष सनोबर खान और दो पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। आरोपित युवक विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित युवक करता था यूपीएससी की तैयारी

पुलिस ने बताया कि दरभंगा निवासी युवक 2012 से ही नंद लाल के मकान स्थित लॉज में रह कर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि नीतीश कुमार के कहने पर उसने दो लड़कियों को छत से फेंका है।

इस घटना के बाद से संदलपुर में तनाव की स्थिति बनी है। लोग आक्रोशित हैं। लोगों की पिटाई से आरोपित युवक विवेक कुमार भी जख्मी हुआ है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। घटना स्थल पर डीएसपी, एसडीओ समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। इनका कहना है कि आरोपित विवेक ने लाॅज मालिक की दो बेटियों को छत से क्यों फेंका, इसका सही जवाब अभी नहीं मिल सका है। हंगामा शांत होने के बाद पुलिस गहन जांच करेगी।

Related Post