Tuesday, May 21 2024

कलम के जादूगर स्वर्गीय रामवृक्ष बेनीपुरी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

FIRSTLOOK BIHAR 10:20 AM बिहार

कटरा (मुजफ्फरपुर) फर्स्ट लुक बिहार : प्रखंड क्षेत्र कटरा चामुंडा स्थान के समीप कलम के जादूगर प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय रामवृक्ष बेनीपुरी का प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय व भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया। कलम के जादूगर प्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय रामवृक्ष बेनीपुरी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद को लोगों ने फूल माला पहना का भव्य स्वागत किया। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला पार्षद राजीव कुमार। सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Post