Tuesday, May 21 2024

मुजफ्फरपुर राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के प्राचार्य को सीतामढ़ी का भी प्रभार

FIRSTLOOK BIHAR 22:52 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : राजकीय महिला पॉलीटेक्निक मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ बरूण कुमार राय को सीतामढ़ी पॉलीटेक्निक काॅलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के पत्रांक 318 के तहत सीतामढ़ी के पुपरी स्थित बीकेपीई पालीटेक्निक कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार मिला है। बीकेपीआइ पुपरी के प्राचार्य डॉ बी झा के आकस्मिक मृत्यु के बाद संस्थान में प्राचार्य का पद रिक्त हो गया था।

किया प्रभार ग्रहण

प्राचार्य डॉ बरूण कुमार रॉय ने पूर्व प्राचार्य को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद पद ग्रहण किया। प्राचार्य ने पदग्रहण के बाद अपनी प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्य उद्देश्य संस्थान में पठन पाठन सुचारू ढंग से चले साथ ही साथ संस्थान में अनुशासित माहौल बना रहे।संस्थान के वर्तमान पदाधिकारियों कर्मचारियों ने नये प्राचार्य का स्वागत किया। काॅलेज के खाली पद पर नए प्राचार्य के पद ग्रहण के बाद छात्र,छात्रों में खुशी का माहौल है।

Related Post