Tuesday, May 21 2024

शादी के 10 साल बाद महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म, चारो स्वस्थ

FIRSTLOOK BIHAR 23:42 PM बिहार

मोतिहारी / मुजफ्फरपुर : बिहार के मोतिहारी जिला अंतर्गत तुरकौलिया प्रखंड के शंकर सरैया मुर्गिया टोला में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। चार बच्चों में एक लड़की और तीन लड़का है। डॉक्टर के अनुसार सभी बच्चों का जन्म सात माह में ही हुआ है। समय से पहले जन्म होने के बाद भी चारों बच्चे स्वस्थ्य हैं। 

परिवार में है खुशी का माहौल 

शंकर सरैया तनसरिया गांव की महिला उषा देवी (36) की शादी के दस साल बाद चार बच्चा एक साथ जन्म लिया। उसके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

ऑपरेशन से हुआ बच्चों का जन्म 

सोमवार को उषा को प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुई, उसे तत्काल मोतिहारी के अगरवा मोहल्ला स्थित डा ज्योति झा के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के द्वारा चार बच्चों ने जन्म लिया।

वजन कम होने के कारण बच्चे डॉक्टर की निगरानी में 

ऑपरेशन कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने वाली महिला चिकित्सक डॉ झा बताती हैं कि प्रसव समय से पहले सात माह में ही हुआ है, जिस कारण बच्चों का वजन कम है। बच्चों का वजन कम होने के कारण चारों बच्चे डॉक्टर की निगरानी में हैं. शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ सुमित कुमार के बच्चों का इलाज चला रहे हैं।

अभी जच्चा और बच्चा स्वस्थ है

किसान चंदन सिंह की शादी दस साल पहले उषा से हुई थी। इसके 10 साल बाद उषा गर्भवती हुई तो परिवार वाले काफी खुश थे। चंदन बताते हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी का नियमित चेकअप महिला चिकित्सक डॉ ज्योति झा से करवाया। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंट में गर्भ में तीन बच्चे होने की जानकारी मिली थी। एक बच्चा कुछ ज्यादा कमजोर बताया जा रहा है।

Related Post