Tuesday, May 21 2024

फसल चराने के विवाद में दो पक्षों में भीषण मारपीट, दस घायल

FIRSTLOOK BIHAR 23:33 PM बिहार

सोनो (जमुई) : सोनो थाना क्षेत्र के ढोंढ़री पंचायत के तिलवरिया गांव में फसल चराने के विवाद में शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें दोनों और से दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया है।

दोनों पक्षों से हुए घायल

बताया जाता है कि मवेशी द्वारा फसल चराने को लेकर डब्लू मियां और भूषण मंडल के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी होने लगी। इस घटना में एक पक्ष से मुनिया देवी, शांति देवी,भोथिया देवी, भूषण मंडल व फुलवंती देवी घायल हुई है वहीं दूसरे पक्ष से मोनिजा खातून,मेशरून खातून,करिश्मा खातून,वाजिद अंसारी,व सगीर अंसारी घायल हुआ है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया।

वार्ड सचिव के चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है विवाद

वहीं कुछ लोग विवाद का कारण गुरुवार को हुए पंचायत के वार्ड संख्या दो के वार्ड क्रियान्वयन और प्रबंधन समिति के सचिव का चुनाव से भी जोड़ रहे हैं, जिसमें भूषण मंडल के भतीजे की जीत हुई है। हालांकि इस घटना को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अलग रंग देने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अब स्थिति शांतिपूर्ण बताई जा रही है।

Related Post