Friday, May 17 2024

महिला की हत्या कर शव को तेजाब से जलाया

FIRSTLOOK BIHAR 23:23 PM बिहार

दाउदपुर (सारण) : सारण जिला के दाउदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमदुमा गांव की रहने वाली एक महिला की हत्या कर शव को तेजाब से जला दिया गया है। मृत महिला का शव उसके घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर सोंधी नदी के किनारे से पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है। शव के पास से एक आधार कार्ड का फोटो कॉपी भी बरामद हुआ है, जो मुरादाबाद के रहने वाले कपड़ा फेरीवाले का बताया जाता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव स्थित सोंधी नदी के पुल के पास से मंगलवार की सुबह में करीब 35 वर्षीय एक महिला का शव लोगों ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच पड़ताल की।

वैशाली जिले की रहने वाली थी महिला

मृत महिला की पहचान वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाजिदपुर गांव निवासी चांद मोहम्मद की पत्नी शकीला खातून के रूप में की गई हैं। वह पिछले 5 वर्षों से अपने पति से अलग रह कर दाउदपुर थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव में स्थित अपने मायके में रह रही थी। उसको 6 वर्षिय 1 पुत्र एवं 10 वर्ष की एक पुत्री है जो उन्हीं के साथ रहते है। ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि 12 वर्ष पूर्व शकीला खातून की शादी चांद मोहम्मद के साथ हुई थी। 5 साल पहले पति ने उन्हें छोड़ दिया था। इसके बाद वह अपने मायके में रह रही थी। वहीं पर मुरादाबाद के रहने वाले एक फेरीवाले का आना जाना था। इसके बाद अचानक महिला का शव सोंधी नदी के किनारे से पुल के नीचे बरामद किया गया। शव को तेजाब से जलाया गया है, ताकि पहचान को मिटाई जा सके। दाउदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि चौक के पास से एक आधार कार्ड का फोटो कॉपी बरामद हुआ है। उस पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला के ठिकारी गांव निवासी सलीम ठिकारी के पुत्र वसीम अली का पता लिखा हुआ है। बरामद आधार कार्ड के आधार पर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Related Post