Friday, May 17 2024

समाज सुधार अभियान के मुख्य उद्घोषक होंगे डॉ निरंजन

FIRSTLOOK BIHAR 23:18 PM बिहार

जमुई : बिहार के जमुई जिले में 23 फरवरी को आयोजित होने वाले समाज सुधार अभियान कार्यक्रम के मुख्य उद्घोषक के रूप में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने पत्रकार डॉ. निरंजन कुमार को नामित किया है। उन्होंने इस आशय का आदेश जारी करते हुए कहा कि वे तय कार्यक्रम के उद्घोषक होंगे। डीएम श्री सिंह ने आगे कहा कि डॉ. कुमार श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर निर्धारित कार्यक्रम का आंखों देखा हाल सुनाने के साथ मंच का संचालन करेंगे और इसे अपनी आवाज से गौरवशाली बनाएंगे। उन्होंने उन्हें सम्बंधित कार्यक्रम के पूर्व सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर लिए जाने को कहा है ।

सरकारी कार्यक्रमों में पहले से ही उद्घोषक का दायित्व निभाते आ रहे हैं निरंजन

उल्लेखनीय है कि खैरा प्रखंड अंतर्गत मालवीय नगर , नवडीहा गांव निवासी डॉ. निरंजन कुमार अनुभवी कलमबाज के साथ मंजे हुए उद्घोषक हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों से जिला प्रशासन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, जिला स्थापना दिवस, बिहार दिवस, लछुआड़ महोत्सव समेत अधिकांश सरकारी कार्यक्रमों का मंच संचालन के साथ उद्घोषणा कर जमुई में एक अलग पहचान कायम की है। आवाज के धनी डॉ. निरंजन कुमार के जिलावासी मुरीद हैं। जिला प्रशासन ने उन्हें समाज सुधार अभियान का उद्घोषक नामित कर एकबार फिर उनकी काबिलियत पर मुहर लगाई है।

समाज सुधार अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे मुख्यमंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार सरकार के कई मंत्री और वरीय अधिकारी अगामी 23 फरवरी को जमुई आएंगे और श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर आयोजित समाज सुधार अभियान कार्यक्रम में शिरकत कर इसे संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन ने इस अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम की उद्घोषणा की जिम्मेवारी डॉ. निरंजन कुमार को देकर उनपर भरोसा जताया है।

अधिकारियों ने की निरंजन की तारीफ

उधर डॉ. निरंजन कुमार को समाज सुधार अभियान का उद्घोषक नामित किए जाने पर डीसीएलआर भारती राज, डीपीओ सीमा कुमारी, बीडीओ ममता प्रिया, सीडीपीओ किरण कुमारी, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव, जमुई की बेटी और विदुषी महिला डॉ. स्मृति पासवान, सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक बी. अभिषेक, जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण, बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी, डॉ. नंदकिशोर प्रसाद यादव , पत्रकार डॉ. मासूम रजा, रूपेश कुमार सिंह, प्रो. राम जीवन साहू, भूपेंद्र सिंहा , अशोक कुमार सिंहा , राजीव रंजन, राकेश कुमार, राजेश कुमार सिंह, कवि कुमार सिंह, चंदन कुमार, रौशन आदि ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Post