Friday, May 17 2024

अपने लोगों से मिलकर बड़ी खुशी हुई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

FIRSTLOOK BIHAR 23:29 PM बिहार

नगरनौसा (नालन्दा): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को नगरनौसा में कार्यकर्ता सम्वाद में कहा कि अपने लोगों से आत्मीयता के साथ मिलने का मन बनाया हूँ। यह व्यक्तिगत कार्यक्रम जैसा है। आदर्श चुनाव आचरण संहिता के कारण इस कार्यक्रम की रूप-रेखा बदलनी पड़ी।

उचित मांग व शिकायत पर नियम संगत कार्रवाई होगी

कार्यकर्ताओं से सीएम ने कहा कि आप लोग आए, बड़ी खुशी हुई। यहां अनेकों शिकायतें मिली है। उचित मांग व शिकायत पर नियम संगत कार्रवाई होगी। कार्यक्रम में जदयू के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं जदयू के जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर साथ थे। सीएम नीतीश कुमार नगरनौसा में 11:30 बजे पहुँचे। जदयू प्रखण्ड कार्यालय के निकट उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वे 11 : 33 बजे सम्वाद स्थल पहुँचे। 12 : 15 बजे चंडी के लिए प्रस्थान कर गए।

मुख्यमंत्री ने घूम- घूम कर कार्यकर्ताओं से मिल उनकी शिकायतें सुनी। उसके बाद दो मिनट के लिए मंच पर गए। बोले। लेकिन माइक का उपयोग नहीं किया।

Related Post