Friday, May 17 2024

पटना गांधी सेतु पर महाजाम, 6 किलोमीटर दूरी तय करने में लगा दो घंटा से अधिक समय

FIRSTLOOK BIHAR 23:30 PM बिहार

पटना : होली को लेकर घर लौटने की मची आपाधापी मची हुई है। अन्य दिनों भी जाम रहने वाला महात्मा गांधी सेतु पर बुधवार को महाजाम लग गई। आमदिनों की अपेक्षा छोटे और सवारी वाहनों की बढ़ी संख्या से गांधी सेतु पर भीषण जाम लग गया। शाम चार बजे से देर रात तक वाहन रेंगते रहे। इसी बीच पाया संख्या 28 पर एक वाहन के खराब हो जाने से जाम की समस्या और गहरा गयी। यात्रियों को करीब छह किलोमीटर दूरी तय करने में दो घंटा से अधिक समय लगा।

वाहन से उतरकर पैदल ही चलने लगे यात्री

कई सवारी वाहनों से यात्री उतर कर पैदल ही पटना और वैशाली की ओर आते-जाते दिखे।अगमकुआं जीरो माइल स्थित यातायात थाना, गायघाट स्थित सेतु पर आलमगंज थाना और वैशाली क्षेत्र के सेतु पर गंगा थाना की पुलिस वाहनों को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्था को सामान्य करने में देर रात तक जूझती रही। सेतु के पश्चिमी लेन से पटना और वैशाली की ओर वाहन सरकते नजर आए। सेतु पर लगी वाहनों की कतार अगमकुआं जीरो माइल तक पहुंच गयी। सेतु के जाम का असर एनएच पर भी दिखा। जीरो माइल थानाध्यक्ष कुमार वीरेंद्र एवं गंगा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि होली को लेकर वाहनों की संख्या सेतु पर अचानक बढ़ गयी है। छोटे वाहनों के ओवरटेक करने तथा वाहन के खराब होने के कारण शाम चार बजे से ही यातायात बाधित होता रहा।

Related Post