Friday, May 17 2024

रमजान के चांद का हुआ दीदार: कल होगा पहला रोजा, एक दूसरे को मुबारकबाद दी।

FIRSTLOOK BIHAR 00:05 AM खास खबर

एतवारपुर ताज शाही जामा मस्जिद के इमाम फखरे आलम ने कहा कि रमजान का चांद आज देखा गया है। कल पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान का चांद आज देखा गया है। कल यानी कि रविवार को पहला रोजा रखा जाएगा। मौलाना इमामुद्दीन अली अहमद ने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी। दुनिया भर के मुसलमान रमजान के मुबारक महीने को मनाते हैं। लोग अपना पहला सहरी करने के लिए सुबह जल्दी उठते हैं, और शाम को वे इफ्तार साथ अपना रोजा खोलते हैं। माहे रमजान उल मुबारक के महीने की फजीलत। मौलाना अली अकबर अशरफी। मुफ्ती इनायतुल्लाह। मौलाना अताउल्लाह ने बताया। इमान वालो तुम पर रोजे फर्ज किए गए हैं। जैसा कि तुम से पहले उम्मत पर फर्ज किए गए। ताकि तुम हर बुराई से बच जाओ। यह बातें अल्लाह त आला ने कुरान में फरमाया है।

खुशी की लहर दौड़ गयी

शनिवार को रमजान मुबारक का चांद नजर आया सारे जगहों पर एक खुशी की लहर दौड़ गई। जो लोग रमजान में रोजा रख कर अल्लाह की इबादत करते है। अल्लाह त आला ऐसे नेक बनदो को एक नेकी के बदले 70 गुणा से भी ज्यादा नेकी का सवाब बंदों को अता करता है। इस मुबारक महिने में शैतान को कैद कर दिया जाता है। मोहतमिम ने सभी देशवासियों को मुकद्दस रमजान माह की मुबारकबाद दी है।

Related Post