Tuesday, May 21 2024

रीना और नीरज बने बिहार विधान परिषद के सचेतक

FIRSTLOOK BIHAR 00:33 AM बिहार

दिलीप संभालेंगे उप मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी

पटना : बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से  विधान परिषद सदस्यों के चुनाव के बाद सदन में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक और दो सचेतक का मनोनयन किया गया है। बिहार विधान परिषद में जदयू की रीना देवी उर्फ रीना यादव और नीरज कुमार को सत्तारूढ़ दल का सचेतक नामित किया गया है। वहीं बीजेपी  के दिलीप कुमार जायसवाल को  उप मुख्य सचेतक की जिम्मेवारी दी गई है। दिलीप जायसवाल के पास पहले भी यह जिम्मेदारी थी लेकिन स्थानीय निकाय कोटे से उनकी सदस्यता की अवधि समाप्त होने और अब चुनाव के बाद फिर से निर्वाचित होने पर उनकी पुन: नियुक्ति की गयी है। उल्लेखनीय है कि रीना यादव भी पूर्व में सम्बंधित पद संभाल चुकी हैं।

परिषद ने जारी की अधिसूचनेघघ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार विधान परिषद को भेजे गए पत्र के बाद परिषद सचिवालय ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। परिषद के कार्यकारी स पर सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक और सचेतक के पद पर तीन सदस्यों को मनोनीत किया है। परिषद के कार्यकारी सभापति विनोद कुमार के अनुसार परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री के पत्र के आधार होगा।

Related Post