Friday, May 17 2024

मथुरा मस्जिद विवाद का सिविल कोर्ट में होगा ट्रायल, स्वीकारी गई याचिका

FIRSTLOOK BIHAR 19:20 PM खास खबर

श्रीकृष्ण जन्मभूमि - शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर मथुरा कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है। अब इसपर सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी।

24 घंटे चलने वाले सीसीटीवी लगाये जाने की मांग

उधर श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य पक्षकार मनीष यादव ने सिविल जज सीनियर डिविज़न की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर कहा है कि ईदगाह में जिस स्थान पर नमाज़ अदा की जाती है वहीं भगवान श्रीकृष्ण का गर्भ गृह है। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि प्रतिवादी पक्ष साक्ष्य मिटा रहा है। श्री यादव ने वहां 24 घंटे चलने वाले सीसीटीवी लगाए जाने की मांग की है ताकि साक्ष्य संरक्षित रहे।

Related Post