Friday, May 17 2024

प्रखंड प्रमुख ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण, मिली कई प्रकार के गड़बड़ियां

FIRSTLOOK BIHAR 23:59 PM बिहार

मुजफ्फरपुर बोचहाँ से मुमताज आलम की रिपोर्ट

बोचहाँ (मुजफ्फरपुर) : बोचहां प्रखंड प्रमुख साजन पासवान ने क्षेत्र के पंचायतों में जाकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की कमियां पाई गई। आदि गोपालपुर पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पाए गए। करणपुर दक्षिणी व उनसर पंचायत में डॉक्टर उपस्थित नहीं थे। एएनएम टीकाकरण का कार्य करती हुई नजर आई। निरीक्षण में यह भी बात आई कि मझौली व झपहां पंचायत के उप स्वास्थ्य केंद्र 15 महीने से बंद पड़ा है।

गुणवत्तापूर्ण काम नहीं

सरकारी फंड के द्वारा बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र में गुणवत्तापूर्ण काम नहीं दिखाई दिया। प्रमुख ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि पंचायत में चल रही योजनाओं को धरातल पर नही उतारा जा रहा है। प्रमुख ने बताया कि लाखों रुपये खर्च करके पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र बनाई गई है कि जनता सहित अधिकारियों को इसका लाभ मिल सके। स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय का गेट ध्वस्त हो गया।

अधिकारियों को भेज दी गई जांच रिपोर्ट

प्रमुख ने बताया कि इन सभी बिन्दुओं की जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त। एसडीओ, बीडीओ पंचायती राज पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेसित कर दी गईं है। ताकि सरकारी राशि सरकारी संपत्ति का नुकसान ना हों और विकास कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो।

Related Post