Tuesday, May 21 2024

पत्नी ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

FIRSTLOOK BIHAR 23:52 PM बिहार

वैशाली : वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के अंजानपीर में ससुराल आए युवक को पत्नी ने मयके वालों के साथ मिलकर हत्या कर दी। घटना रविवार की सुबह की है। मृतक 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला निवासी प्रहलाद सिंह का पुत्र था।

मृतक की पत्नी, सास व शाला गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मृतक की सास तेतरी देवी, पत्नी माला देवी एवं साला राजीव कुमार को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता ने अवैध संबंध में हत्या की बात बताई है। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी का अवैध संबंध मृतक के ममेरे भाई नीतीश कुमार के साथ था‌। उक्त सभी लोगों ने मिलकर मेरे पुत्र की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व उसकी पत्नी ने साथ चलने की बहाना करके जितेंद्र को ससुराल अंजानपीर बुलाया था। रविवार की सुबह करीब 3 बजे समधी ने फोन करके बोले कि आपके बेटा का तबीयत खराब है। जब हम पहुंचे तो मेरा बेटा मृत पड़ा था। इसी बीच हम अपने गांव के अन्य लोगों को बुलाने के लिए सूचना दिए। इसी दौरान उक्त सभी लोग जितेंद्र को हॉस्पिटल ले गए और वहां से छोड़कर सभी लोग फरार हो गए। जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार अपने मामा के घर गोरौल थाना क्षेत्र के गोढिया में रहता था। जितेंद्र वहीं पर आटा चक्की चलाता था।

Related Post