Tuesday, May 21 2024

राजविंदर सिंह भट्टी बने बिहार के नये डीजीपी

FIRSTLOOK BIHAR 22:41 PM बिहार

पटना : भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी को बिहार का नया डीजीपी बनाया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। वर्त्तमान में श्री भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के अन्तर्गत सीमा सुरक्षा बल के पूर्वी कमांड के अपर महानिदेशक के पद पर पदस्थापित हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान डीजीपी एस.के. सिंघल का कार्यकाल 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

डीजीपी के दौड़ में तीन नाम के शामिल रहने की बातें आ रही थी। इसमें 1988 बैच के मनमोहन सिंह , 1989 बैच के आलोक राज के अलावे 1990 बैच के राजविंदर सिंह भट्टी का नाम शामिल था। आखिरकार बिहार सरकार ने राजविंदर सिंह भट्टी के नाम पर मुहर लगा दी। आरएस भट्टी वर्त्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे भी पंजाब के निवासी हैं। वर्तमान डीजीपी एस.के. सिंघल भी पंजाब के ही रहने वाले हैं।

Related Post