Tuesday, May 21 2024

पिछले 64 साल में सबसे सर्द दिन रहा 5 जनवरी 2023

FIRSTLOOK BIHAR 22:53 PM बिहार

दिन और रात के तापमान में मात्र 1.7 डिग्री सेल्सियस का रहा अंतर

मुजफ्फरपुर : पूरे भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के साथ ही उत्तर बिहार में भी ठंड ने पिछले 64 साल का रिकॉर्ड को पार कर गया है। आज पांच जनवरी को दिन का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकी रात का तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो दिन के तापमान से मात्र 1.7 डिग्री सेल्सियस कम है। डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डाॅ गुलाब सिंह के अनुसार 1960 से लेकर 2023 के 5 जनवरी तक दिन का तापमान सबसे कम रहा।

फसलों पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत

डाॅ गुलाब सिंह ने बताया कि पूसा स्थित मौसम वेधशाला में उपलब्ध आंकड़ो के अनुसार 64 साल में आज का तापमान सबसे कम रहा। इससे आम जनजीवन के साथ फसलों व पेड पौधों पर भी काफी कुप्रभाव पड़ेगा। फसलों पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

Related Post