Friday, May 17 2024

महिला पोलिटेकनिक में बिहार स्टार्ट अप जागरूकता शिविर का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 23:01 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : जिला उद्योग केन्द्र, मुजफ्फरपुर द्वारा आज राजकीय महिला पोलिटेकनिक बेला, मुजफ्फरपुर में बिहार स्टार्टप नीति 2022 के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्द्घाटन भाषण में प्राचार्य डाॅ बरूण कुमार राय ने कहा कि आज के नवाचारो को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। व्यवसायी योजनाओं में प्रतिस्पर्धा बढ़ गया है। इस प्रतिस्पर्धी वातावरण में वित्त की भूमिका अहम होने के साथ-साथ उचित माध्यम की भी आवश्यकता होती है। आज का यह स्टार्ट अप जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नवाचारो को होने वाली समस्याओं हेतु पूर्व से जागरूक करना है।

वित्तीय सहायता देती है सरकार

कार्यक्रम में रविशंकर उपाध्याय, उधोग विस्तार पदाधिकारी, जिला उधोग केन्द्र, मुजफ्फरपुर ने कहा कि बिहार स्टार्ट अप नीति का मुख्य उद्देश्य उधमी बिहार, समृद्ध बिहार अभियान के तहत जागरूकता लाना है। आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में स्टार्ट अप की व्यवहार्यता बढ़ाने के लिए सीड फंडिग के साथ-साथ मैंचिग ग्रांट हेतु दस लाख तक सरकार वित्तीय सहायता देती है। इस तरह पारिस्थितिक तंत्र को और अधिक बढ़वा देने हेतु राज्य के युवाओं और युवतियों को उद्यम के लिए अधिक समग्र एवं लाभकारी बनाने के उद्देश्य से बिहार स्टार्ट-अप नीति 2022 को मंजूरी दी गई है। युवाओं के मध्य जागरूकता बढ़ाने और उद्दमिता को बढ़ावा देने के लिए उद्दमिता सुविधा केन्द्रों को विकसित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में संस्थान के डाॅ विनीत कुमार, डाॅ प्रकाश कुमार सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संस्थान के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post