बाजरा केक , मशरूम आदि स्वादिष्ट पकवान होंगे पीएम मोदी के स्टेट डिनर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राजकीय दौरे पर हैं वे 21 जून को संयुक्त राष्ट्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की अगुवाई की अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे
इसके बाद व्हाइट हाउस में उनके सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन किया जाएगा
पीएम मोदी के सम्मान में दिए जाने वाले इस स्टेट डिनर का मेन्यू सामने आया है वे लंबे समय से बाजरे की खेती और इसे भोजन में शामिल करने पर जोर देते आए हैं इसी को ध्यान में रखते हुए फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने स्टेट डिनर में बाजरे को शामिल किया है
फर्स्ट लेडिज जिलाध्यक्ष बाइडेन ने तैयार किया है मेन्यू
यह स्टेट डिनर पूरी तरह से शाकाहारी होगा फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने गेस्ट शेफ नीना कर्टिस , व्हाइट हाउस के एग्जिक्यूटिव शेफ क्रिस कोमरफोर्ड और व्हाइट हाउस के एग्जिक्यूटिव पेस्ट्री शेफ सूजी मॉरिशन के साथ मिलकर इस स्टेट डिनर के मेन्यू को तैयार किया है
पीएम मोदी को दिए जाने वाले स्टेट डिनर के फर्स्ट कोर्स मील में मैरिनेटेड मिलेट , ग्रिल्ड कोर्न कर्नेल सैलेड , कॉम्प्रेस्ड वॉटरमेलन और टैंगी एवेकैडो सॉस शामिल हैं जबकि मेन कोर्स में स्टफ्ड पोर्टोबेलो मशरूम , क्रीमी सैफरन इन्फ्यूज रिसोटो को शामिल किया गया है इसके अलावा सुमैक रोस्टेड सी-बास , लेमन योगर्ट सॉस , क्रिस्प्ड मिलेट केक और समर स्क्वैश को शामिल किया गया है
विशेष अतिथियों से होगा सराबोर
स्टेट डिनर की जानकारी देते हुए फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने कहा कि कल रात व्हाइट हाउस का साउथ लॉन विशेष अतिथियों से सराबोर होगा
तिरंगे की थीम पर साउथ लॉन के पवेलियन को सजाया गया है फर्स्ट लेडी ने बताया कि डिनर के बाद ग्रैमी अवॉर्ड विनर जोशुआ बेल परफॉर्म करेंगे इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑप पेन्सिल्वेनिया के Acapella ग्रुप पेन मसाला की भी परफॉर्मेंस होगी मेन्यू को तैयार करने वाली शेफ नीना कर्टिस ने कहा कि हमने पीएम मोदी के लिए विशेष रूप से शाकाहारी भोजन मेन्यू तैयार किया है व्हाइट हाउस के सोशल सेक्रेटरी कार्लोस एलिजोन्डो ने कहा कि स्टेट डिनर की थीम भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर पर आधारित है
प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा कई मायने में खास
बता दें कि स्टेट विजिट यानी जिसका न्योता अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की ओर से आया है ये दौरा इसलिए भी अहम हो जाता है क्योंकि मोदी दूसरे ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अमेरिका ने स्टेट विजिट यानी राजकीय दौरे पर आमंत्रित किया है मोदी से पहले 2009 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अमेरिका की स्टेट विजिट पर गए थे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह अमेरिकी दौरा कई मायनों में खास है प्रधानमंत्री रहते हुए मोदी का ये छठा अमेरिका दौरा है हालांकि यह पहली बार है जब वो राजकीय दौरे पर हैं इस दौरे में पीएम मोदी व्हाइट हाउस में जो बाइडेन के साथ बैठक करेंगे उनके सम्मान में स्टेट डिनर का आयोजन होगा