Friday, March 06 2026

सांसद रवि किशन की बेटी इशिता , डिफेंस फोर्स में हुई शामिल

FIRSTLOOK BIHAR 14:10 PM खास खबर

गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला डिफेंस फोर्स में शामिल हो गई है अपनी बेटी के फैसले पर उन्होंने खुशी के इजहार किया है वो भारत सरकार की अग्निवीर योजना के तहत डिफेंस फोर्स का हिस्सा बनी है



इस योजना को बीते साल ही शुरू किया गया था



इस साल की शुरुआत में रवि किशन ने अपनी बेटी के डिफेंस फोर्स में शामिल होने की इच्छा जताई थी जनवरी में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उन्होंने कहा था कि इशिता दिल्ली निदेशालय की 07 गर्ल्स बटालियन की कैडेट का हिस्सा थी , जिसने उस दिन परेड में भाग लिया था रवि किशन ने बेटी की इस उपलब्धि को लेकर ट्विटर पर पुष्टि की है इससे पहले उन्होंने बीते साल 15 जून को एक ट्वीट किया था इसमें उन्होंने लिखा सुबह बिटिया बोली कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हूं मैंने उससे कहा बेटा गो अहेड (आगे बढ़ो)

21 साल की है इशिता

इशिता शुक्ला की बात करें तो वह अभी 21 साल की है उसका जन्म 10 फरवरी को जौनपुर में हुआ था वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी कॉलेज से पढ़ाई की है

इशिता एनसीसी में कैडेट रह चुकी है उन्हें साल 2022 में एनसीसी के एडीजी अवार्ड ऑफ एक्सिलेंस से नवाजा गया था उन्हें कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने बेस्ट कैडेट का पुरस्कार दिया था

इशिता शुक्ला इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं वह घूमने फिरने के अलावे इंडोर शूटिंग का भी शौक रखती है वह कुल चार बहन भाई है इनमें सबसे पहले तनिष्का शुक्ला हैं जो इशिता की बड़ी बहन हैं

तनिष्का बिजनेस मैनेजर और इन्वेस्टर हैं दूसरे स्थान पर उनकी बहन रीवा शुक्ला हैं वो बॉलीवुड अभिनेत्री हैं इशिता का एक भाई भी है जिसका नाम सक्षम शुक्ला है

Related Post