जैसलमेर की कलेक्टर रहीं आईएएस टीना डाबी मां बन गई हैं जयपुर के अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है आईएएस दंपत्ति टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के माता - पिता बनने पर उन्हें बधाई मिल रहा है
दोनों ही परिवारों में खुशी का माहौल है
पुत्र रत्न की प्राप्ति पर आईएएस दंपति के घर खुशियां छा गई हैं 2015 बैच की आईएएस टॉपर और राजस्थान कैडर की बहुचर्चित पदाधिकारी टीना डाबी 05 जुलाई से मैटरनिटी लीव पर हैं उनके स्थान पर 2013 बैच के आशीष गुप्ता को नया कलेक्टर बनाया गया प्रेग्नेंसी के चलते टीना डाबी ने राज्य सरकार से आग्रह किया था कि उन्हें जयपुर में नाॅन फील्ड पोस्टिंग दिया जाए इसके बाद आईएएस टीना डाबी मैटरनिटी लीव पर चली गई थी
2022 में हुई थी शादी
टीना ने आईएएस प्रदीप गवांडे से वर्ष 2022 में शादी की थी इसके बाद वह सुर्खियों में रही
पाकिस्तान से आए हिंदू विस्थापितों को जैसलमेर में फिर से बसाने के लिए टीना डाबी ने जैसलमेर कलेक्टर रहते हुए काफी काम की थी इन्हें घर बनाने के लिए जमीन का पट्टा दिलाने से लेकर उनके खाने - पीने और रहने की व्यवस्था भी कराई थी
साथ ही विस्थापितों के बच्चों के लिए स्कूल की भी व्यवस्था कराई थी टीना डाबी के इस कदम से पाक विस्थापित महिलाओं ने उनकी खूब सराहना की थी इसी दौरान एक वृद्ध महिला ने टीना को पुत्र रत्न प्राप्ती का आशीर्वाद दिया था इस बात पर हंसते हुए टीना ने कहा था कि वे बेटा - बेटी में कोई फर्क नहीं समझतीं हैं
उन्होंने बतौर कलेक्टर जैसलमेर में महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने और महिला शिक्षा को बेहतर बनाने के साथ कई कुरीतियों को समाप्त करने के लिए दिसंबर माह से 03 माह के लिए एक विशेष अभियान भी आयोजित किया था , जिसके भी परिणाम काफी सकारात्मक रहे थे इसके अलावा अन्य कई बेहरीन कार्यों में कलेक्टर डाबी ने जैसलमेर में अपनी छाप छोड़ी है
सोशल मीडिया पर है पाॅपुलर
आईएएस टीना डाबी सोशल मीडिया में बहुत पॉपुलर हैं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स उनको फॉलो करते हैं
इंस्टाग्राम पर 16 लाख , ट्विटर पर 04.50 लाख और फेसबुक पर टीना डाबी के 04.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं