अयोध्या में वर्ष 2024 के 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी उक्त मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसकी जानकारी दी है और पीएम मोदी ने भी इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी उनसे मिलने पहुंचे और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या आने का न्यौता दिया
ऐतिहासिक अवसर के बनेंगे साक्षी
पीएम मोदी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वो इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा जय सियाराम! आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं यह मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के टस्ट्री पेजावर मट्ठ के पूज्य स्वामी मध्वाचार्य , ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पुणे निवासी गोविंद देव गिरी जी महाराज , रामजन्म मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के साथ मैं महामंत्री चंपत राय आज पीएम मोदी से मिलने गए थे हमने उन्हें अयोध्या (22 जनवरी 2024) पाधर कर नए बन रहे मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अपने करकमलों से करने का निवेदन किया
प्रसन्नता की बात है कि उन्होंने हमारा निवेदन स्वीकार कर लिया है
वे प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या में उपस्थित रहेंगे प्राण प्रतिष्ठा की तारीख 22 जनवरी 2024 निश्चित हो गई
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है ट्रस्ट भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी देते रहता है ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर 160 खंभे लगाए गए हैं जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर क्रमशः 132 और 74 खंभे होंगे मंदिर का ग्राउंड फ्लोर लगभग पूरा हो चुका है