मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में सोमवार को एक ऐतिहासिक और असामान्य दृश्य देखने को मिला, जब न्यायालय के आदेश पर इंडियन बैंक की शाखा पर डुगडुगी बजाकर परिसर को सील कर दिया गया तिलक मैदान स्थित इंडियन बैंक और उसमें मर्ज इलाहाबाद बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा पर यह कार्रवाई की गई बताया गया कि यह मामला करीब 20 वर्षों से न्यायालय में लंबित था
स्पष्ट आदेश के बावजूद बैंक प्रबंधन द्वारा परिसर खाली नहीं किए जाने पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया
सब जज पूर्वी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विधि-व्यवस्था के बीच मुनादी कराई गई और बैंक को सील कर दिया गया जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और यह घटना चर्चा का विषय बन गई आमतौर पर डिफॉल्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने वाला बैंक इस बार खुद न्यायिक कार्रवाई का सामना करता नजर आया परिसर मालिक बसंत सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की गई है