मुजफ्फरपुर : वेनेजुएला पर कथित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और राष्ट्रपति निकोलस मदुरो व उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के विरोध में आज मुजफ्फरपुर में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की जिला कमिटी ने जोरदार प्रतिवाद जुलूस निकालकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया मोतीझील स्थित पार्टी कार्यालय से सुसज्जित जुलूस शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए छोटी कल्याणी पहुंचा, जहां ट्रंप का पुतला दहन कर प्रतिवाद सभा आयोजित की गई सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड अर्जुन कुमार ने कहा कि वेनेजुएला दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार वाला देश है और इसी पर कब्जे की नीयत से अमेरिका ने काराकस पर बमबारी कर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है
उन्होंने इसे केवल वेनेजुएला ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के खिलाफ हमला बताया
राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड लाल बाबू महतो ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद लगातार प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण के लिए विभिन्न देशों में हस्तक्षेप करता रहा है इराक और लैटिन अमेरिकी देशों के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वेनेजुएला पर हमला उसी विस्तारवादी नीति का हिस्सा है सभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्व शांति, वेनेजुएला की संप्रभुता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट संघर्ष का आह्वान किया