Saturday, March 07 2026

कांग्रेस को राम के नाम से नफरत, मोदी सरकार में नाम नहीं काम बोलता है: राजभूषण

FIRSTLOOK BIHAR 00:34 AM खास खबर

शहर के एक होटल के सभागार में वीबी-जी राम योजना को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण निषाद ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया उन्होंने कहा कि राम का नाम आते ही कांग्रेस को परेशानी होती है, जबकि महात्मा गांधी स्वयं रामराज्य की बात करते थे मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य हर गरीब, जनजाति और पिछड़े वर्ग को सम्मानजनक रोजगार देना है



‘विकसित भारत 2047’ के अनुरूप नई रोजगार योजना लाई गई है, जिसमें हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन का वेतनयुक्त रोजगार मिलेगा और अनुसूचित जनजातियों को 25 दिन अतिरिक्त काम दिया जाएगा





उन्होंने बताया कि मनरेगा पर अब तक 11.74 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिसमें बड़ा हिस्सा मोदी सरकार का है कांग्रेस काल में घोटालों का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अब तकनीक से पारदर्शिता लाई गई है मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं बचा, इसलिए वह धरना-प्रदर्शन कर जनता को भटकाने का प्रयास कर रही है प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार सहित भाजपा के कई नेता मौजूद थे



Related Post