मुजफ्फरपुर जिले में घने कोहरे के बीच एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई हादसा देवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया-पारू स्टेट हाईवे पर बिशनपुर सरैया चौक के पास हुआ टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया
जानकारी के अनुसार, एक ट्रक पारू की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरा देवरिया से पारू की दिशा में जा रहा था
घने कोहरे के कारण दोनों ट्रक आपस में टकरा गए हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी
सूचना मिलते ही देवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया दुर्घटना के कारण कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई पुलिस क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटाकर यातायात बहाल कराने में जुटी रही