Saturday, March 07 2026

सीतामढ़ी,मेहसौल आरओबी का संयुक्त निरीक्षण,निर्माण कार्य में तेजी और समय-सीमा के पालन का निर्देश

FIRSTLOOK BIHAR 01:10 AM खास खबर

मेहसौल रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का आज सांसद, सीतामढ़ी देवेश चंद्र ठाकुर, स्थानीय विधायक सुनील कुमार पिंटू एवं जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित एजेंसी एवं पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को कार्य में अपेक्षित तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर विहित गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया

निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिया गया कि मेहसौल आरओबी के निर्माण से आमजनों को आवागमन में हो रही परेशानी का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए



साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि निर्माण अवधि के दौरान किसी भी परिस्थिति में सर्विस रोड को मोटरेबल रखा जाए, ताकि आम जनता को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो



जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया संयुक्त निर्देश में कहा गया—मेहसौल आरओबी आम जनता की सुविधा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना है निर्माण कार्य में गुणवत्ता, समय-सीमा और जनहित सर्वोपरि हैं किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्य को तय अवधि में पूरा कर आम लोगों को राहत देना सुनिश्चित किया जाएगा

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार, पुल निर्माण निगम लिमिटेड के वरीय अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे



Related Post