मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के नए सिटी एसपी के रूप में 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहिबुल्ला अंसारी ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त तेवर दिखाए कार्यालय पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया
चार्ज लेते ही सिटी एसपी ने शहरी क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा की और सभी थाना प्रभारियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
उन्होंने कहा कि चेन स्नैचिंग, गृहभेदन, शराब तस्करी, बालू व भू-माफिया सहित संगठित अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
आईपीएस अंसारी ने दो टूक कहा कि अपराधी चाहे कहीं भी छिपे हों, उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकाला जाएगा शहर को अपराध और भयमुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है चेन स्नैचिंग पर रोक के लिए क्राइम हॉटस्पॉट चिन्हित कर सादे कपड़ों व वर्दीधारी पुलिस की विशेष गश्ती टीम तैनात की जाएगी