मुजफ्फरपुर : बेटी हित सामाजिक संगठन, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में पटना स्थित शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली जहानाबाद की छात्रा से हुई दरिंदगी एवं उसकी हत्या के विरोध में समहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय उपवास और धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिला अधिकारी, मुजफ्फरपुर से संगठन का एक प्रतिनिधिमण्डल संयोजक देवी लाल और सह संयोजक मनोज कुमार सिंह, डॉ विजयेश कुमार, प्रो अरुण कुमार सिंह, संजय कुमार के नेतृत्व में मिला ओर उनके माध्यम से सरकार से पूरे मामले की जाँच सीबीआई से कराने की मांग की गयी!स्मारपत्र में पटना, मुजफ्फरपुर सहित प्रदेश के सभी शहरों में चलने वाले प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल की जाँच की जाय, संचालन के लिए नियमावली बनाई जाय,पुरषों का प्रवेश वर्जित किया जाय, वहां आने जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाय!
धरना स्थल पर एक सभा भी हुई जिसमें अब तक की पुलिसिया छानबीन पर असंतोष प्रगट किया गया!सभा को सुखदेव ओझा, अभिजीत पाण्डेय, संजीव कुमार, राज किशोर सिंह,केशव मिंटू, सिद्धांत कश्यप जूही प्रीतम, किरण देवी महतो, कंचन गुप्ता, राजीव कुमार उर्फ टुनटुन सिंह, अजय कुमार चौहान, सुनील कुमार, रवि कुमार, वंदना शर्मा, रंजीत पटेल, प्रभात कुमार इत्यादि ने सम्बोधित किया!