Saturday, March 07 2026

सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग का मामला सड़क पर दिखा,लोगों ने दोनो को किया पुलिस के हवाले

FIRSTLOOK BIHAR 08:44 AM खास खबर

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले में अचानक बीच चौक पर अपरा तफरी का माहौल कायम हो गया, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े महिला व पुरुष के बीच का है जो सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गयाघटना मेहसौल थाना क्षेत्र के शांतिनगर चौक की है जहाँ बीच चौक पर प्रेमी जोड़े का बवाल देखने को मिला

युवती की ओर से बताया गया कि कुछ समय पहले उसने घर से भागकर युवक के साथ शादी रचायी थी



लेकिन अचानक शादी के कुछ ही दिनों के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के माता-पिता को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया



इसी बात से आक्रोशित प्रेमिका बीच सड़क पर हंगामा करने लगी और अपने माता पिता के साथ जाने से इनकार करने लगी वही युवती के प्रेमी ने भागने की बात तो स्वीकार की लेकिन शादी की बात से इंकार कर दिया उसने बताया है उसकी प्रेमिका बिना शादी के ही मांग में सिंदूर रख ली और उसने अपनी प्रेमिका को उनके माता पिता के हवाले सौंप दिया है अपने माता-पिता को अचानक सामने देख लड़की आग बबूला हो गई और उनके साथ जाने से इनकार कर दिया उसने प्रेमी के साथ बीच सड़क पर ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया जिससे भीड़ इकट्ठा हो गई मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को समझने बुझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों के बीच तू तू मैं मैं की स्थिति होती रहे इसके बाद ऑटो से ले जाकर पुलिस बल के सहयोग से दोंनो को मेहसौल थाना के हवाले सुपुर्द कर दिया गया



Related Post