मुजफ्फरपुर : प्रो. मनेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बने डिजाइन पेटेंट ‘अल्ट्रासोनिक सुगंध-आधारित रौडेन्ट डिटेरेन्ट डिवाइस’ का यूनाइटेड किंगडम में पंजीकरण बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के जन्तु विज्ञान के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मनेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बने डिजाइन पेटेंट ‘अल्ट्रासोनिक एण्ड सेंट बेसड राॅडेन्ट डिटेरेन्ट डिवाइस’ का पंजीकरण यूनाइटेड किंगडम के इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी आॅफिस द्वारा किया गया है चूहे आज घरों, खेतों, गोदामों, खाद्य भंडारण स्थलों, वाहनों तथा विद्युत प्रणालियों के लिए एक भारी समस्या बन चुके हैं ये न केवल आर्थिक क्षति पहुंचाते है, बल्कि मनुष्य में अतिहानिकारक रोग जैसे प्लेग, लेप्टोस्पाइरोसिस, सैलमोनेलोसिस, लासा फिवर भी फैलाते हैं
सरकारी आंकड़े के अनुसार चूहों से फसलों और संग्रहित अनाजों का हर वर्ष लगभग 40,000-45,000 करोड़ रूपये का नुकसान होता है
चूहे के पारंपरिक नियंत्रण उपाय जैसे जहर, पिंजरे और रासायनिक स्प्रे मानव स्वास्थ्य, बच्चों, पालतू जानवरों और पर्यावरण के लिए खतरनाक सिद्ध होते हैं इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एक अत्याधुनिक अल्ट्रासोनिक एवं सुगंध-आधारित चूहा निरोधक उपकरण विकसित किया गया है, जो सुरक्षित और गैर विषैला और दीर्घकालिक समाधान प्रदान करता है इस उपकरण के डिजाइन को बनाने में प्रो. मनेन्द्र कुमार के टीम में उनके शोधार्थी स्वाती सुमन और सोनम कुमारी के साथ बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के जन्तु विज्ञान विभाग में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह की भी भूमिका है
यह उपकरण एक हारब्रिड डुअल एक्शन सिस्टम पर आधारित है, जिसमें परिवर्तनीय आवृति वाला अल्ट्रासोनिक एमिटर (20-60 KH3) उपयोग किया गया है, जिससे चूहे ध्वनि के प्रति अभ्यस्त नहीं हो पाते पैसिम इन्फ्रारेड मोशन सेंसर चूहों की गतिविधि को पहचानता है माइक्रोकंट्रोलर आधारित नियंत्रण प्रणाली ध्वनि तंत्र और सुगंध उत्सर्जन को नियंत्रित करती है इस उपकरण में प्राकृतिक आवश्यक तेलों (जैसे पेपरमिंट एवं सिट्रोनेला) से भरी सुगंध कार्टिज माइक्रो डोज में सुगंध छोड़ती है यह लो पावर आॅपरेशन, बैटरी/सोलर विकल्पों के साथ है अल्ट्रासोनिक ध्वनि एवं गंध का यह संयुक्त प्रभाव चूहों की श्रवण एवं ध्राण शक्ति पर लगातार दबाव बनाता है, जिससे चूहे उस स्थान को स्थायी रूप से छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं
यह ध्वनि तरंगे इन्सानों को नहीं सुनाई देती है परन्तु चूहों को असहज बना देती है
अल्ट्रासोनिक एवं सुगंध आधारित यह स्मार्ट डिवाइस चूहों के नियंत्रण के क्षेत्र में एक क्रान्तिकारी और मानवीय नवाचार है यह तकनीक पारंपरिक हानिकारक तरीकों का प्रभावी विकल्प बनकर उभर सकती है और सुरक्षित स्वच्छ एवं टिकाउ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी