मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम घाट के समीप बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है
अनहोनी की आशंका होते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई
स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत इसकी सूचना सिकंदरपुर थाना पुलिस को दी
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस उपाधीक्षक (SDPO) सुरेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे पुलिस ने जब देखा तो उसके भीतर से लगभग 25 से 30 वर्ष की एक महिला का शव बरामद हुआ शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिससे घाट पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया
पुलिस जांच के क्रम
में शुरुआती आकलन के अनुसार, यह मामला गंभीर प्रतीत हो रहा है महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है, जो पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है
नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है उन्होंने कहा, "मृतका की उम्र 25 से 30 साल के बीच लग रही है
हमने जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है और पिछले कुछ दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है"
पुलिस की तकनीकी सेल (Technical Cell) को भी इस मामले में सक्रिय कर दिया गया है घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि किसी भी सुराग का पता लगाया जा सके स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्होंने किसी संदिग्ध गतिविधि को देखा था फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके