Saturday, March 07 2026

सेवानिवृत्त शिक्षक के देय भुगतान के लिए राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत मांगने के आरोप में डीएम गंभीर,मांगा स्पष्टीकरण

FIRSTLOOK BIHAR 05:32 AM खास खबर

सीतामढ़ी : सेवानिवृत्त शिक्षक गंगा पासवान, मध्य विद्यालय भोरहा (उर्दू) को देय सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना एवं अन्य बकाया अंतर राशि के भुगतान में अनावश्यक विलंब तथा स्थापना कार्यालय के लिपिक सुरेश कुमार द्वारा 10 प्रतिशत राशि की कथित अवैध मांग के गंभीर आरोपों को लेकर जिलाधिकारी, सीतामढ़ी रिची पांडे ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना (शिक्षा) से स्पष्टीकरण मांगा है उल्लेखनीय है कि शिक्षक गंगा पासवान 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे सेवानिवृत्ति के उपरांत देय सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना एवं अन्य बकाया भुगतान हेतु सभी आवश्यक अभिलेख पूर्व में ही स्थापना कार्यालय को समर्पित किए जा चुके थे, इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा अब तक उनका भुगतान नहीं किया गया



इस संबंध में शिक्षक गंगा पासवान द्वारा जिला जनता दरबार में परिवाद दायर किया गया था



परिवाद में उन्होंने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि देय राशि के भुगतान के एवज में स्थापना कार्यालय के लिपिक सुरेश कुमार द्वारा 10 प्रतिशत राशि की अवैध मांग की जा रही है उक्त आरोप सरकारी सेवा आचरण नियमों के प्रतिकूल एवं प्रशासनिक मर्यादाओं का उल्लंघन माना गया मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी रिची पांडे द्वारा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना (शिक्षा) को निर्देशित किया गया है कि— देय भुगतान में अब तक हुए विलंब के कारणों की विस्तृत एवं तथ्यपरक जांच की जाए, लिपिक सुरेश कुमार पर लगाए गए अवैध मांग से संबंधित आरोपों की गहन जांच कराई जाए, संबंधित लिपिक का लिखित स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए अपना स्पष्टीकरण एक सप्ताह के भीतर समर्पित करना सुनिश्चित किया जाए



Related Post