मुज़फ्फरपुर : आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आज प्राचार्य पद का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) की सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. (प्रो०) आभा रानी सिन्हा ने महाविद्यालय की प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया यह पदग्रहण पूर्व प्राचार्य डॉ. (प्रो०) मनोज कुमार के सेवानिवृत्त होने के उपरांत संपन्न हुआ
पदग्रहण समारोह में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्यगण, वरिष्ठ चिकित्सक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे
पदभार ग्रहण समारोह में सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रथम प्राचार्य डॉ. (प्रो०) आनंद कुमार मिश्रा, पूर्व प्राचार्य डॉ. (प्रो०) उदय कुमार, डॉ. (प्रो०) अरुण कुमार, डॉ. (प्रो०) मनोज कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया
इस अवसर पर संस्थापक डॉ. मनोज कुमार ने पूर्व प्राचार्य के कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी
प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने पूर्व प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की, तथा नए प्राचार्य को बधाई देते हुए स्वागत किया
पदभार ग्रहण समारोह में महाविद्यालय के प्रशासनिक पदाधिकारी मनीष कुमार, डॉ. रामनाकांत सिंह, डॉ. कमलेश तिवारी, डॉ. विकास रंजन, डॉ. पियूष भारद्वाज, डॉ. अरुण कुमार पांडेय, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. आर.एस. प्रसाद, डॉ. राजवर्धन, डॉ० राहुल मोहन, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. प्राची प्रिया, डॉ० नेहा, डॉ. साकेत कुमार, डॉ० सृष्टि, डॉ. मणिभूषण शर्मा, डॉ० खुशबू रानी, डॉ० कमला कांत मिश्रा, डॉ० कुमार बिजेंद्र सौरभ, डॉ. अनामिका कुमारी, आदि प्रमुख रूप से शामिल थे